शंभू सिंह चौहान सेमली दीवान। मकर संक्रांति से 24 घंटे पहले प्रदेश के ज्यादातर जिले कड़ाके की ठंड से ठिठुर गए। पश्चिमी विक्षोभ, अरब सागर से आ रही नमी बुधवार को कम हो गई। आसमान साफ होते ही ठंड भी बढ़ गई। इंदौर में मंगलवार रात इस माह में पहली बार तापमान न्यूनतम स्तर पर आया। यह 10 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य आंका गया। इससे पहले पिछले साल 31 दिसंबर को 9.4 डिग्री था। बुधवार को अधिकतम तापमान में भी कमी आई। यह 23.6 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी के आगामी 15 दिनों में आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। कारण यह कि उत्तर भारत में जोरदार बर्फबारी हुई।