केंद्रीय स्वास्थ्य एवम् परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 44,489 नए मामले मिले हैं। इस दौरान 524 मरीजों ने कोरोना के चलते दम तोड़ा। 92,66,706 लोग अब तक संक्रमित हुए। संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 86,79,138 है। पिछले 24 घंटे में 36,367 मरीज ठीक हुए। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,52,344 है। कोरोना से देश में अब तक कुल 1,35,223 मौत हुईं।