शंभू सिंह चौहान सेमली दीवान। शहर सहित जिले में मौसम खुलते ही ठंड का असर तेज होने लगा है। पिछले दो दिन में जिले में 6.6 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री पर बना हुआ है।मौसम वैज्ञानिक डॉ. डी.पी. दुबे नेएक-दो दिन में तापमान में और गिरावट आएगी। बुधवार सुबह सुबह 9 बजे तक शहर में कोहरे के चलते 50 मीटर दूरी का भी साफ नहीं दिखाई दे रहा था। शहर किला रोड, पशुपतिनाथ, नालछा माता मंदिर मार्ग सहित कई जगह यही स्थिति बनी रही। गुरुवार को शहर में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री पर ही बना हुआ है।