नई दिल्ली। हमारे हिन्दू धर्म में शादी के समय कई तरह की रस्में की जाती है। जिसके बिना शादी अधूरी मानी जाती है। इन्ही रस्मों से एक है हल्दी की रस्म जो सबसे पहले की जाती है। हल्दी का लेप लगाने से कई तरह के फायदे होते है। इस रस्म को पूरा करने के लिए हल्दी के उबटन में चंदन, बेसन और कई सुगंधित तेल मिलाए जाते है। जो त्वचा में चमक लाने का काम करते है। शादी के समय की जाने वाली यह रस्म काफी खूबसूरत है इससे दूल्हा और दुल्हन के चेहरे पर निखार भी आता है। साथ ही कई तरह के फायदे भी देखने को मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ खास बातें।