बॉलीवुड और टीवी एक्टर अनुपम श्याम (Anupam Shyam) किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं| उन्हें मुंबई के गोरेगाँव इलाके में स्थित लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया है| उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और वह इस समय आईसीयू में भर्ती हैं| अनुपम ने मदद के लिए एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) और सोनू सूद (Sonu Sood) से मदद माँगी है| उन्होंने एक व्हाट्सऐप ग्रूप पर दोनों एक्टर्स से मदद माँगी है| इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है| अनुपम ने ‘बैंडिट क्वीन’ और ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है|
अधिक जानकारी के लिए :- Live Hindustan.Com | Dainik Bhaskar.Com
Web Title: Actor Anupam Shyam admitted to ICU, seeks help from Aamir Khan and Sonu Sood