93वें अकेडमी अवॉर्ड (Oscar Awards 2021) में मलयालम फिल्म जलीकट्टू (Jallikattu) की भारत की तरफ आधिकारिक एंट्री हो गई है| यह फिल्म एक ड्रामा थ्रिलर है, जिसका निर्देशन लिजो जोस पेलिसेरी (Lijo Jose Pellissery) ने किया है| इस फिल्म के साथ ऑस्कर 2021 की रेस में शकुंतला देवी, शिकारा, गुंजन सक्सेना, भोंसले, गुलाबो सीताबो, सीरियस मैन, बुलबुल, कामयाब, द पिंक स्काई जैसी और मराठी फिल्म बिटरस्वीट और डिसाइपल भी थी| वहीँ पिछले साल जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय भी भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजी गई थी| लेकिन फिल्म ऑस्कर की लिस्ट में अपना नाम दर्ज नहीं कर सकी|
अधिक जानकारी के लिए :- News 18 | ABP | Indian Express
Web Title : malayalam film jallikattu to be indias official entry to oscars 2021