साल 2008 में आज ही के दिन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में पाकिस्तान से आए आंतिकयों ने हमला (Terror Attack) किया था| आज मुंबई हमले की 12वीं बरसी है| इस मौके पर अमेजॉन प्राइम ने एक नई वेब सीरीज का ऐलान किया है| अमेजॉन ने सीरीज का फर्स्ट लुक भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है| सीरीज का नाम ‘मुंबई डायरीज़ 26/11’ (Mumbai Diaries 26/11) रखा गया है| इस वेब सीरीज में कोंकणा सेन शर्मा, मोहित रैना, टीना देसाई और श्रेया धनवंतरी लीड रोल में नजर आने वाले है| सीरीज का डायरेक्शन और प्रोडक्शन निखिल आडवाणी कर रहे है| निखिल के साथ निखिल गोंजालविस भी इसका निर्देशन करेंगे और इसे अमेजॉन प्राइम वीडियो पर मार्च 2021 को रिलीज किया जाएगा|
अधिक जानकारी के लिए :- Jagran | Zee News | India.Com | India Today | News 18
Web Title : mumbai diaries 26/11 first look, video out