भारत में पूरे वीकेंड के लिए नेटफ्लिक्स (Netflix) ने अपनी सेवा फ्री कर दी है| नेटफ्लिक्स ने स्ट्रीम फेस्ट (Stream Fest) ऑफर के तहत इसे पेश किया है| नेटफ्लिक्स फ्री वीकेंड की शुरुआत 4 दिसंबर की रात 12:01 बजे से 6 दिसंबर रात 11:59 बजे तक रहेगी| इस बात की जानकारी खुद नेटफ्लिक्स ने दी है| दुनिया की सबसे बड़ी स्ट्रमिंग सर्विस नेटफ्लिक्स पर यूजर्स 48 घंटे के लिए फ्री में मूवीज, वेब सीरीज और शोज देख पाएँगे| नेटफ्लिक्स ने अपने बयान में कहा कि यूजर्स नेटफ्लिक्स की सभी कंटेंट को एक्सेस कर सकेंगे| नेटफ्लिक्स ने स्ट्रीम फेस्ट ऑफर केवल नए यूजर्स के लिए उपलब्ध किया है| जिसका मतलब यह है कि जिन्होंने नेटफ्लिक्स सब्सक्राइबर नहीं किया है वही यूजर्स इस ऑफर का लाभ उठा सकते है|
अधिक जानकारी के लिए :- News 18 | One India | MSN
Web Title : netflix free for two days during netflix streamfest