बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा जानवरों से बहुत प्यार करते हैं| उनके पास कई घोड़े हैं जिनकी वो खुद देखभाल करते हैं| हाल ही में रणदीप ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक शिकारी भागते हुए हाथी को गोली मार रहा है और दूसरा व्यक्ति वीडियो बना रहा है| वीडियो पोस्ट करने के साथ ही रणदीप ने गुस्से से भरा कैप्शन दिया, “यह कैसे हो सकता है? क्या वाकई लोग मज़े के लिए ऐसा कर रहे है? कर्नाटक फॉरेस्ट डिपार्टमेंट प्लीज आप इस मामले को देखिए| घटना के दोषी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए|”
अधिक जानकारी के लिए :- Aaj Tak |