बॉलीवुड एक्टर और भाजपा सांसद सनी देओल (Sunny Deol) कोरोना (Corona) संक्रमित हुए है| इस बात की जानकारी हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने दी है| उन्होंने बताया कि सनी कुछ दिनों से कुल्लू जिले में रह रहे है| सनी और उनके दोस्त मुंबई जाने के लिए रवाना हो रहे थे| जिसके पहले उन्होंने मंगलवार को कोरोना टेस्ट करवाया और सनी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| हालाँकि उनमें कोई लक्षण नहीं है| लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर वह कुछ दिन यहीं रहेंगे| सनी ने हाल ही में मुंबई में अपने कंधे की सर्जरी करवाई थी और कुल्लू जिले के मनाली के पास एक फार्महाउस में रुके हुए थे|
अधिक जानकारी के लिए :- Live Hindustan.Com | ABP | Amar Ujala | News Track | Money Control
Web Title : sunny deol tests positive for coronavirus