बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का नया वीडियो सॉन्ग ‘वो चांद कहा से लाओगी’ (Woh Chaand Kahan Se Laogi) रिलीज हो गया है| इस वीडियो में टीवी एक्टर मोहसिन खान उनके साथ रोमांस करते नजर आ रहे है| अपने वीडियो सॉन्ग के रिलीज की जानकारी उर्वशी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है| गाने के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे है| वहीँ इससे विशाल मिश्रा ने इसे अपनी आवाज दी है और इसका म्यूजिक भी कम्पोज किया है| उर्वशी ने गाने को शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि, “दिल टूटने की कभी आवाज नहीं आती, हर मोहब्बत अपनी मंजिल नहीं पाती”| इसके साथ उन्होने आगे कहा कि गाना यूट्यूब पर रिलीज हो गया है|
अधिक जानकारी के लिए :- News 18 | Times Now | Bollywood Life | Patrika | NDTV
Web Title : urvashi rautela and mohsin khan new song woh chaand kahan se laogi out