साउथ इंडस्ट्री के थलापति विजय (Vijay) और ‘मास्टर’ (Master) फिल्म के फैंस के लिए बेहद खुशी की खबर है| फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड दर्ज किए| मास्टर ने बॉक्स ऑफिस पर कमालका प्रदर्शन किया| इसी के साथ सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई भी की| वहीँ अब फिल्म के मेकर्स ने मास्टर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने का फैसला किया है| इस बात की जानकारी अमेजॉन ने एक ट्वीट कर दी है| अमेजॉन ने फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए कहा कि मास्टर 29 जनवरी से प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी|
अधिक जानकारी के लिए :- Jagran | Bollywood Life | NBT | India.Com
Web Title : Vijay super hit film master streaming on amazon prime video on 29th january