प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विजय माल्या (Vijay Mallya) की फ्रांस की संपत्ति को जब्त कर लिया है| भारत के किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड के मालिक और शराब के कारोबारी विजय माल्या को भारत में भगोड़ा करार दिया जा चूका है| ईडी ने अपने बयान में कहा कि उनके आग्रह पर विजय माल्या की 32 अवेन्यू फोच (FOCH) फ्रांस की संपत्ति को फ्रेंच अथॉरिटी ने जब्त कर लिया है| फ्रांस में उनकी जब्त की गई कूल संपत्ति करीब 14 करोड़ रुपये है| जाँच में यह भी पता चला कि किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड के बैंक खाते से विदेश में बड़ी रक्कम निकाली गई है| जनवरी 2019 में मनी लांड्रिंग के मामले में विजय माल्या को कोर्ट ने भगोड़ा अपराधी घोषित किया था|
अधिक जानकारी के लिए :- NDTV | Amar Ujala | News 18 | Jagran | Live Hindustan.Com
Web Title : ed has seized vijay mallya’s assets in france worth 1.6 million euros