गुजरात में स्थानीय निकाय (Gujarat MC Election) के लिए रविवार को हुए चुनाव के नतीजे आज सामने आए है| रुझानों में सभी छह नगर निगमों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में भाजपा (BJP) जीत की ओर है| सूरत में आम आदमी पार्टी को 8 सीटों पर जीत हासिल की है| जबकि कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला| वहीँ पहली बार गुजरात निकाय चुनाव में उतरी असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को अहमदाबाद में 4 सीटों पर जीत मिली| भाजपा को बहुमत जीत मिलने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) अहमदाबाद पहुँचे है| यहाँ कुछ ही देर में भाजपा कार्यालय से विजय सभा होगी|
अधिक जानकारी के लिए :- Amar Ujala | Prabhat Khabar | ABP
Web Title : Gujarat MC Election Result 2021: Amit shah arrives in ahmedabad