फ्रांस (French) ने पश्चिमी अफ्रीकी देश माली में बड़ी कार्रवाई करते हुए अल-कायदा के 50 जिहादियों (Jihadists) पर एयर स्ट्राइक (Air strike) कर उनका खात्मा कर दिया है| फ्रांस सरकार ने सोमवार को कहा कि बुरकिना फासो और नाइजर की सीमा के नजदीक शुक्रवार को यह एयर स्ट्राइक किया गया| फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने कहा कि, ‘फ्रांस सरकार जिहादियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है’| इसके तहत 50 जिहादियों का खात्मा किया गया| इसके साथ ही उनके हथियार जप्त कर लिए गए और कई आतंकी गिरफ्तार किए गए है|
अधिक जानकारी के लिए :- Amar Ujala | NDTV | The Hindu | One India
Web Title : over 50 qaeda linked terrorists killed in french airstrikes in mali