केंद्र सरकार (Central Govt) के किसान कानून (Agricultural law) के खिलाफ पंजाब और हरियाणा से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली में आंदोलन करने जा रहे है| इस दौरान आंदोलनकारी किसानों (Farmers Protest) की और पुलिस की झड़प हुई| जिसके बाद पुलिस ने अंबाला के शंभू बॉर्डर के पास टियर गैस का इस्तेमाल किया गया| वहीँ आज दिल्ली की सभी सीमाएँ बंद कर दी गई है और भारी संख्या में पुलिस बल सीमाओं पर तैनात किए गए है| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आंदलोनकरी किसानों के समर्थन में आए है और उन्होंने ट्वीट किया है कि ‘केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल किसान विरोधी हैं| ये बिल वापिस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है, उन पर वॉटर कैनन चलाई जा रही हैं| किसानों पर ये जुर्म बिलकुल ग़लत है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका संवैधानिक अधिकार है|
अधिक जानकारी के लिए :- Zee News | NBT | Jagran | Amar Ujala
Web Title : delhi borders sealed due to farmers delhi chalo agitation