महाराष्ट्र में कोरोनावायरस का खतरा लगातार बेकाबू होते जा रहा है| देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं| राज्य में कोरोनावायरस के 24,427 मामले सामने आए हैं, जिनमें 5,125 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं| अब कोरोना की चपेट में महाराष्ट्र पुलिसकर्मी भी आने लगे हैं| ऐसे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार से मदद माँगी है| वहीं गृह मंत्री अनिल देशमुख ने केंद्र को पत्र लिखकर राज्य की पुलिस की मदद के लिए 20 कंपनी केंद्रीय पुलिस बलों की माँग की है|
अधिक जानकारी के लिए :- NBT | Amar Ujala | Lokmat