महाराष्ट्र में कोरोनावायरस का खतरा रोज़ाना बढ़ता जा रहा है| ऐसे में इस संकट में काम कर रहे पुलिस कर्मी भी कोरोनावायरस की चपेट में आ रहे हैं| राज्य में 3,000 पुलिस कर्मी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 30 पुलिस कर्मियों की मौत हुई है| यह हालात देखते हुए महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देखमुख ने ऐलान किया है कि राज्य में 55 साल से ज़्यादा की उम्र के पुलिस कर्मियों को वेतन के साथ छुट्टी पर भेजा जाएगा| उन्होंने आगे बताया है कि 11,000 कैदियों को इमरजेंसी परोल देने का फैसला किया गया है| इससे पहले 9,617 कैदियों को पहले ही रिहा किया जा चुका है|
अधिक जानकारी के लिए :- Jagran | Live Hindustan.Com | NBT | Lokmat | India.Com | Aaj Tak