देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण बढ़ते जा रहा है| ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य में 30 अप्रैल तक नाईट कर्फ्यू लगाया है| वहीँ कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लोगों एक बार फिर से लॉकडाउन (Lockdown) का डर सता रहा है| इसकी वजह से दिल्ली को छोड़कर लोग अपने राज्य और अपने घर दोबारा लौट रहे है| लोग नहीं चाहते की अगर देश में या दिल्ली में लॉकडाउन एक बार फिर से लगा तो उन्हें यातनाओं से गुजरना पड़ेगा| यही कारण है कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई | वहीँ देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी कुछ ऐसी ही हालात सामने आ रहे है|

अधिक जानकारी के लिए :- Amar Ujala | Punjab Kesari
Web Title : People in large numbers seen at New Delhi Railway Station