आइसीसी वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2020 में आज भारत अपना लीग का आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ खेल रही है| भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पहले ही बना ली है| जंक्शन ओवल मैदान में खेले जा रहे मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया| टॉस जीतने के साथ बल्लेबाजी करने आई श्रीलंका टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए| भारत की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए राधा यादव ने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए|
अधिक जानकारी के लिए :- Dainik Bhaskar.Com | Jagran | Live Hindustan.Com | Amar Ujala