भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 दिसंबर से टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है| इससे पहले ही टीम को दो बड़े झटके लगे है| टीम ओपनर और तूफानी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए है| वहीँ अब अंतिम दो टेटस मैच में खेलने का फैसला बीसीसीआई (BCCI) को करना है| दोनों ही खिलाड़ी अपनी फिटनेस के लिए बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट अकेडमी में कड़ी मेहनत कर रहे है| बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि दोनों खिलाड़ियों के फिटनेस पर कड़ी नजर रखी हुई है| वहीँ रिपोर्ट्स का कहना है कि रोहित और ईशान 17 दिसंबर तक फिट नहीं हो पाएँगे|
अधिक जानकारी के लिए :- Amar Ujala | ABP | News Nation
Web Title : rohit sharma ishant sharma set to miss australia test series