आइसीसी वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2020 में आज भारत लीग का आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला| जंक्शन ओवल मैदान में खेले गए मैच में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया| भारत की यह लगातार चौथी जीत है| भारत पहले ही अपनी जगह सेमीफइनल में बना चुकी है| श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 113 रन बनाए थे| जवाब में भारतीय टीम ने 14.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 116 बनाकर मैच को आसानी से जीत लिया| भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन शेफाली वर्मा ने (47) बनाए|
अधिक जानकारी के लिए :- Jagran | Live Hindustan.Com | Aaj Tak | Lokmat