सैमसंग ने अपने Galaxy A51 के नए वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है| कंपनी ने इस साल की शुरुआत में Galaxy A51 को लॉन्च किया था| नए वेरिएंट को कंपनी ने 27,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया है| कंपनी ने नए वेरिएंट में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया है| फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदने के लिए उपलब्ध कर दिया गया है| फोन को 6.5 इंच फुल एचडी प्लस Infinity-O Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है| साथ ही यह एंड्राइड 10 पर आधारित OneUI 2.0 के साथ पेश किया गया है| इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है|
अधिक जानकारी के लिए :- BGR.IN | Jagran | 91 Mobiles |